सीडीओ विवेकश्रीवास्तव की अध्यक्षता आयोजित सम्पूर्णसमाधान दिवस में प्राप्त 142 जनसमस्याओं में से मौके पर 04का समाधान
घोसी।मऊ। घोसी तहसील सभागार में सीडीओ विवेकश्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 142 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। जिनमे से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी को समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को भेज दिया गया।
इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार सिंह एवं तहसीलदार डा धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समाधान दिवस में प्राप्त 142 शिकायतें में से 98 मामले राजस्व विभाग से इसके अलावा पुलिस विभाग के 22, ब्लॉक के 6, विद्युत विभाग के 4, नगर पंचायत के 4, समाज कल्याण विभाग का 1, वन विभाग के 2, आपूर्ति विभाग के 2 तथा अन्य विभागों से जुड़े 3 मामले प्राप्त हुए।
सीडीओ विवेकश्रीवास्तव ने कहा कि लोग स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याओं का समाधान न होने पर तहसील दिवस में आते हैं। उनका समाधान ही हमारी उपलब्धि है।अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा, "संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करना है। आप सभी की कोशिश हो की गांव की समस्याएं गांव में ही आपसी सहयोग से समाप्त हो जाय। एसडीएम ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बिना किसी दबाव के कार्य करे।
तहसीलदार डा धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा, "तहसील प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत करें।"
इस अवसर पर सीओ जितेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ एचके पंकज, अधिशासी अभियंता विद्युत घोसी,जेई विद्युत माजिद,ईओ अनिल कुमार, अपराध निरीक्षक मोती पटेल, कानूनगो पारस नाथ, राजेश राम, परशुराम, लेखपाल अरविंद पाण्डेय, सौरभ राय, आशीष वर्मा, विवेक सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

























































Leave a comment