Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गोरखपुर की टीम को पछाड़कर भरथुआ पहुंचा सेमीफाइनल में ।

देवरिया।जनपद के भागलपुर में चल रहे वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर की बालीबाल टीम को भरथुआ देवरिया की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन- दो से जीत कर श्री श्री 1008 कालीचरण सपोर्टिंग बालीबाल रात्रिकालीन प्रतियोगिता भागलपुर के सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। 
भागलपुर के खेल मैदान में आयोजित रात्रिकालीन बालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गोरखपुर, भरथुआ, आजमगढ़ और बरियारपुर के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि पूर्व उप ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पत्रकार उदय प्रताप सिंह, सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर गामा यादव और गंगा यादव ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।  चारों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने समय-समय पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 
आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय यादव उर्फ मुलायम, उपाध्यक्ष पप्पू यादव, कोषाध्यक्ष इरफान अहमद सहित बृजभान यादव, संजीत साहनी, अंकित चौरसिया, आबिद अली, चंदन यादव, इंतजार अहमद, अभिषेक चौरसिया, लक्की, अब्दुल रजाक, बीनू, अफान अहमद, मिन्टू यादव, अजय यादव, आदर्श, आर्यन, ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व खिलाड़ी सुवंश यादव, सुनील चौरसिया, नूर आलम, श्रवण प्रसाद, गुफरान, चिंतामणी चौरसिया, रमजान अली उर्फ छोटू टाइगर, रिंकू जायसवाल, सन्नी बसंत, आदित्य सिंह, अंकित पटेल, अखण्ड प्रताप सिंह, श्रेय पटेल, सत्यम यादव, पवन चौरसिया, दिलीप बांसफोर सहित सैकडों दर्शकों ने खेल का लुफ्त लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh