Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्कूल के बगल से शराब की दुकान एवं मईल थाने पर खड़ी ट्रक कोहटाने की उठी मांग

देवरिया। बरहज,  शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा, सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेराम आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा, सुदर्शन यादव एवं अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया को मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र में मईल-मुसैला मार्ग की क्षतिग्रस्त कच्ची पटरियों की तत्काल मरम्मत एवं मार्ग के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की गई। साथ ही थाना मईल मुख्यालय के सामने वर्षों से सड़क पर खड़े किए जा रहे भारी ट्रकों को हटाकर उनके लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने बरठा चौराहा स्थित विद्यालय के समीप संचालित शराब की दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग भी उठाई। इसके अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पर लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की मांग की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने कहा, "क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। खराब सड़क पटरियों, सड़क पर खड़े ट्रकों और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को इन मुद्दों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।"
सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेराम आर्य ने कहा, "विद्यालय के समीप शराब की दुकानों का संचालन सामाजिक एवं शैक्षिक वातावरण को प्रभावित कर रहा है। जनहित को देखते हुए इन दुकानों को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना चाहिए।"
अनिल शर्मा ने कहा, "मईल थाना के सामने सड़क पर खड़े ट्रक दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे।"
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh