Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देवरिया: गौरीबाजार में रेलवे ट्रैक पर पिता-पुत्र का शव, सनसनी रेडीमेड व्यापारी श्रवण और बेटे राकेश की मौत, परिवार में कोहराम

देवरिया।देवरिया जनपद के  गौरीबाजार क्षेत्र, उद्योग नगर वार्ड नं.2 निवासी श्रवण जायसवाल 60 और उनके बेटे राकेश जायसवाल 28 का शव शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक पर मिला। गौरीबाजार बुजुर्ग के जिल पेट्रोलपंप के पास क्षतविक्षत हालत में दोनों पड़े थे।
रोज की तरह दुकान बंद कर बाइक से घर आए। रामलक्षन चौराहे पर रेडीमेड की दुकान थी उनकी।  
 चाय-नाश्ते के बाद कपड़े की खरीदारी के लिए बाइक से चौरीचौरा गए।  
 रात 10:30 बजे बेटी पूजा से बात हुई। बोले - "खरीदारी कर वापस आ रहे हैं"। उसके बाद फोन बंद।
  
परिवार वाले फोन मिलाते रहे पर कॉल नहीं लगा। देर रात पुलिस ने मोबाइल से नंबर ट्रेस कर घरवालों को सूचना दी कि ट्रैक पर दो शव पड़े हैं। 
 बाइक, झोला, पर्स, मोबाइल थोड़ी दूर पर पड़ा था । 
पिता-पुत्र का शव क्षतविक्षत हालत में  
 परिवार पहुंचा तो दहाड़े मारकर रोने लगा। पूरे घर में कोहराम मच गया । 
 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसा है या आत्महत्या ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगा। बाइक और सामान कब्जे में लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh