Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विजय कुशवाहा को कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ का प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर हुआ स्वागत

 देवरिया। आज तक देश के श्रमिकों के हित के लिए जो भी नियम या कानून बनें हैं वह कांग्रेस ने ही बनाया है, कांग्रेस ही देश के श्रमिकों की सच्ची हितैषी है।उक्त बातें ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा ने कहा।उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में हम पर सौंपा है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। स्वागत करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा ही कार्यकर्ता का सम्मान होता है उम्मीद है कि अपने दायित्व का निर्वहन विजय कुशवाहा अच्छी तरह से करेंगे।ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि इस मनोनयन से संगठन को और मजबूती मिलेगी। युवा नेता सत्यवान पांडेय ने कहा कि युवा वर्ग तेजी से कांग्रेस तरफ जुट रहा है।कार्यक्रम को सत्यम पांडेय, परमानन्द प्रसाद,रामविलास तिवारी, दिनेश गुप्ता, डॉ याहिया अंजुम, गंगासागर मिश्र,अवधेश यादव, बदरे आलम,वशिष्ठ मोदनवाल, वजीर अहमद,लालसाहब यादव, प्रमोद श्रीवास्तव ,चुन्नू श्रीवास्तव, दीनदयाल प्रसाद ,अवधेश पांडेय, अखिलेश मिश्र, राकेश कुमार यादव आदि ने सम्बोधित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh