Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डम्पर की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत

देवरिया।मईल थाना क्षेत्र के इशारू गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर पुत्र गुलवीर गोस्वामी, निवासी ग्राम बेगहपुर, थाना सासनी, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन  नेशनल हाईवे पर पिछले कई दिनों से मिट्टी भराव का कार्य चल रहा है, जिसमें रात के समय ट्रकों द्वारा मिट्टी की ढुलाई की जाती है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 4 बजे शंकर कार्यस्थल पर मौजूद था। इसी दौरान डंपर द्वारा उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय शंकर मौके पर सोया हुआ था। ट्रक चालक ने उसके सिर पर वाहन चढ़ा दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक आवाज़ जोरदार हुई जिससे आसपास के लोग सुनकर उधर आगे बढ़ने लगे ट्रक चालकों अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लगे ट्रक चालक बहुत तेज रफ्तार में ट्रक चलाते हैं जो की 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। धूल और तेज रफ्तार के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मृतक शंकर के पिता भी ट्रक चालक हैं । वह भी इसी कंपनी में काम करते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि शंकर दिन और रात दोनों समय ड्यूटी कर रहा था। (हालांकि, ड्यूटी को लेकर किसी प्रकार के विवाद की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई है।)
घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर पुलिस चौकी के एसआई संतोष सिंह व इजहार खान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
निर्माणाधीन हाईवे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ट्रकों की तेज रफ्तार एक बार फिर सवालों के घेरे में है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh