दो दिनों से लापता युवक का नदी में मिला शव
देवरिया। जनपद के भाजपा रानी थाना क्षेत्र से एक मामला प्रकाश में आया है क्षेत्र के बड़का गांव निवासी 25 वर्षीय सुशील साहनी पुत्र राम कुमार साहनी जो पिछले दो दिनों से घर से लापता था उसका शव सुबह सवरेजी पुल के पास छोटी गंडक में तैरता हुआ मिला स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया युवक के शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई परिजनों का आरोप है कि सुशील की हत्या कर शव नदी में फेंका गया है वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यो के आधार पर मौत के कारणो का पता लगाया जाएगा। भाटपार पुलिस पूरे मामले की गहन से छानबीन कर रही है।























































Leave a comment