Latest News / ताज़ातरीन खबरें

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, सलेमपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी

देवरिया। जनपद के थाना सलेमपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंटी राजभर पुत्र संतलाल निवासी सहेवा थाना पवई जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धनौती राय पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना सलेमपुर में मुकदमा अपराध संख्या 371/2025 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh