निकाली गई राधाकृष्ण मंदिर बिलरियागंज से कलश यात्रा नवचण्डी यज्ञ
बिलरियागंज। स्थानीय नगर पालिका के श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में श्री नवचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा नवरात्रि के प्रथम दिन बड़े ही धूमधाम से निकल गई । कलश यात्रा में दोहरीघाट स्थित सरजू नदी के पावन तट से आए जल को कलश में भरकर बाजार तथा क्षेत्र की सैकड़ो कन्याये कलश लेकर पूरे नगर की परिक्रमा करते हुए बाजार के नया चौक ,भीमबर रोड, थाना रोड, पुराना चौक ,कासिमगंज बाजार ,शहाबुद्दीनपुर से होते हुए यज्ञ स्थल के प्रांगण में बने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करके कलश यात्रा पूर्ण की। कलश यात्रा में चल रहे यज्ञ के रथ , बाजे की धुन के साथ - साथ वाजरवासियो और क्षेत्र के लोगों की जयकारो के उद्घोष और घंटे घड़ियालों की आवाज से पूरी बाजार और क्षेत्र भक्तिमाय हो गया । वही यज्ञ के यज्ञाचार्य अवध धाम से पधारे पंडित अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि यह यज्ञ 19 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा । जिसमें प्रत्येक दिन शाम को 5 बजेसे श्रीमद् भागवत कथा का अमृत ज्ञान कथावाचक राहुल दुबे के द्वारा दिया जाएगा । इस मौके पर , बबलू मद्धेशिया ,सभासद श्रवण मोदनवाल, धर्मेंद्र ,दीपक मोदनवाल ,गोली वर्मा ,रामबूझ गुप्ता, अमित गुप्ता ,विनय मद्धेशिया, सभासद आलोक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।


















































Leave a comment