मध्यदेशीय वैश्य महासभा का जनपदीय कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मद्धेशिया समाज का गौरवशाली इतिहास रहा --सुरेंद्र चौरसिया
देवरिया । भलुअनी कस्बा स्थित मां भगवती पैलेस में मध्यदेशीय वैश्य महासभा जनपद देवरिया का शपथ ग्रहण समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने कुल गुरू गणिनाथ जी के चित्र पर माला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संबोधित करते हुए विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि मद्धेशिया समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। मद्धेशिया वैश्य समाज समाजिक कार्यो में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है। समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि समाज के निचले तबके के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करने की बात कही।
इस दौरान मध्यदेशीय वैश्य महासभा के जनपदीय कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। समाज के उत्थान, एकता और सांस्कृतिक विकास के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण किया, जिसमें वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाषचंद मद्धेशिया, प्रदेश संयोजक राजनैतिक प्रकोष्ठ हरेराम गुप्ता, चेयरमैन विजय गुप्ता मुन्ना, शरद गुप्ता, गणेश मद्धेशिया, अवधेश गुप्ता, आदि ने संबोधित किया। वक्ताओ ने
समाज में एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक सुधार को बढ़ावा देने की बात कही।
बरहज, भटनी, रूद्रपुर, सलेमपुर, देवरिया, तरकुलवा, भलुअनी सहित जिले के सभी उपनगरो की कमेटियो का भी शपथ ग्रहण हुआ। जिलाध्यक्ष द्वारिका मद्धेशिया ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। कृपानिधान गुप्त, श्रवण कुमार गुप्त,भगवान दास मद्धेशिया, कृपानिधान गुप्ता, विनोद मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, बृजमोहन मद्धेशिया, डा. योगेश गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में मद्धेशिया समाज के लोग मौजूद रहे। समारोह का संचालन दुर्गेश कांदू ने किया।
























































Leave a comment