संपूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजित
देवरिया।बरहज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।दिवस में कुल 32 मामले आए जिसमें राजस्व के चार एवं खाद्य एवं रसद विभाग के एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ दिवस में 32 शिकायतकर्ताओं ने बारी-बारी से अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायती प्रस्तुत की जिसमें राजस्व के 18 पुलिस से 7 विकास के 3 खाद एवं रसद विभाग के 3 मामले सामने आए जिसमें पांच मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया शेष मामले को निस्तारण के लिए विभाग के संबंधित अधिकारियों को प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी तहसीलदार अरुण,ईओ निरुपमा प्रताप सहित राजस्व कर्मी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।


























































Leave a comment