घोसी साइबर टीम द्वारा पीड़ित के खाते में 17,500/- धनराशि वापस कराया गया
घोसी। मऊ।एसपीमऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में साइबर फ्रॉड रोकथाम व जागरूकता के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी एवं कोतवाल रविन्द्र नाथ राय के कुशल नेतृत्व में आवेदिका अनीता यादव पत्नी प्रदीप यादव निवासी रसूलपुर जगदेव थाना घोसी जनपद मऊ के साथ अज्ञात ब्यक्ति द्वारा फोन करके धमकी देकर पैसे का फ्राड होने के नाम पर 17,500/- रुपये के नाम पर फ्राड कर लिए गए रुपए को वापस कराया गया। इस संबंध में शिकायतकर्ता अनीता यादव पत्नी प्रदीप यादव निवासी रसूलपुर जगदेव थाना घोसी मऊ द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत संख्या 33106260129056 दिनांक 06.06.2026 को दर्ज की गई थी जिसमे साइबर टीम घोसी एसआई नोडल अधिकारी प्रकाश सिंह, सहायक नोडल अधिकारी दिनेश यादव द्वारा त्वरित कार्यवाही करके आवेदिका की सम्पुर्ण फ्रॉड धनराशि होल्ड कराई गई थी जिसके तहत पीड़िता को दिनांक 22.09.26 को आवेदिका को 17,500/- रुपये सम्पुर्ण धनराशि वापस कराया गया।


























































Leave a comment