आजमगढ़ में हिंदू जागरण मंच की बैठक, बिशु-सोनू बने जिला सहसंयोजक, प्रशांत राय को विधि आयाम प्रमुख की जिम्मेदारी
आजमगढ़। हिंदू जागरण मंच की बैठक रविवार को शहर के भंवरनाथ स्थित मां शारदा मैरेज लॉन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक कृपामणि तिवारी ने की। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश तथा आरएसएस के विभाग प्रचारक दीनानाथ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रांत संयोजक अरुण विद्यार्थी, भानु सिंह और आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह रवि प्रताप सिंह मौजूद रहे।
बैठक के दौरान हिंदू जागरण मंच की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें विशाल सिंह बिशु और अनुराग सिंह सोनू को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं एडवोकेट प्रशांत राय को विधि आयाम प्रमुख बनाया गया।
नवीन पदाधिकारियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में अमन यादव, सत्यम सिंह, जगदीश जायसवाल, आयुष पाठक, सचिन चौबे, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।























































Leave a comment