Politics News / राजनीतिक समाचार

अखिलेश का पीडीए बस दिखावा -ओपी राजभर

देवरिया। अखिलेश यादव रंग बदलने में माहिर है, वह हिन्दुओ का वोट लेने के लिए पीडीए रथ यात्रा में भगवा कलर के बस में बैठ रहे है। वह वोट लेने के लिए ड्रामा कर रहे है, अलग अलग रूप बदलने में माहिर है अखिलेश यादव। उक्त बाते देवरिया क्षेत्र के सोनुघाट चौराहे पर स्थित जनता इंटर कालेज  के मैदान में आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी देवरिया जिले द्वारा आयोजित भव्य सामाजिक समरसता महारैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री  ओमप्रकाश राजभर जी ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहाँ ।महारैली में हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आमजन में भारी उत्साह देखने को मिला। अपने  संबोधन में उन्होने सामाजिक समरसता, पिछड़े-वंचित समाज के अधिकार, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सम्मान, अधिकार एवं भागीदारी के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी समाजहित में निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। रैली को प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य बिच्छेलाल राम राजभर, सुनिता राजभर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव महिला मंच, सभापति कुशवाहा प्रदेश महासचिव, बलवंत कुशवाहा प्रदेश महासचिव, मण्डल अध्यक्ष इंद्रेश राजभर , मण्डल महासचिव देवेन्द्र राजभर, मंत्री प्रतिनिधि मंडल महासचिव बृजेश राजभर, पूर्व जिला प्रमुख महासचिव चन्द्रशेखर राजभर गुड्डू, जिला प्रमुख महासचिव राकेश राजभर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी  संबोधित किया।
 महारैली के दौरान क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह जनसैलाब में परिवर्तित नजर आया। रैली में आये हुए   जनता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नेतागणों का जिला अध्यक्ष अनूप राजभर ने  आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh