पोखरी पट्टा आवंटन को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन , तहसील प्रशासन पर अवैध पट्टा करने का लगा आरोप
दीदारगंज - आजमगढ़।मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के रसावां गांव में आबादी के बीच पोखरी को तहसील प्रशासन द्वारा अवैध तरीके से पट्टा आवंटित करने के विरोध में दर्जनों की संख्या में पुरुष व महिला ग्रामीणों ने रविवार को पोखरी के पास खड़े होकर पट्टा विरोध प्रदर्शन कर अवैध तरीके से हुए पोखरी पट्टा आवंटन को निरस्त करने की मांग किया। शनिवार को तहसील समाधान दिवस पर ग्राम प्रधान/ प्रशासक ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर पट्टा आवंटन को निरस्त करने तथा नियमानुसार पट्टा किए जाने की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आबादी के बीच में गाटा संख्या 1453 रकवा 0.332 हे० जिस पर उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज कार्यालय द्वारा 25 अगस्त 2026 को पट्टा आवंटन की सूचना पर रसावां गांव के दर्जनों ग्रामीण तहसील पर पहुंचे, और गांव के लोगों के आपत्ति के चलते 25 अगस्त 2026 को पोखरी का पट्टा नही हो सका। ग्रामीणो का आरोप है कि गांव के रामबिलास पुत्र हरीलाल ने तहसील प्रशासन की मिलीभगत से अवैध तरीके से पोखरी को अपने पक्ष में पट्टा करवा लिया। सूचना मिलने पर गांव के लोगों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर रसावां गांव के ग्राम प्रधान/प्रशासक प्रतिनिधि अब्दुल हमीद उर्फ भोनू, मो मेराज, बृजेश कुमार यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर अवैध तरीके से हुए पोखरी पट्टा आवंटन को निरस्त करने की मांग किया, और रविवार को दर्जनों महिला व पुरुष ग्रामीणों ने पोखरी के पास विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी आजमगढ़, उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज से रामबिलास द्वारा कराए गए अवैध तरीके से पोखरी पट्टा आवंटन को निरस्त करने की मांग किया है। तथा नियमानुसार पुनः पट्टा आवंटन की प्रक्रिया कराने की मांग किया है। प्रदर्शन करने वालों में बृजेश कुमार यादव, महेंद्र यादव, कुंता देवी, प्रेम कुमार राय, संजाफी देवी, सरिता देवी, अंकित, हरिनाथ यादव, पंकज (तुफानी) आदि लोग मौजूद थे।























































Leave a comment