Religion and Culture / धर्म और संस्कार

बरहज में 24 से 26 सितंबर तक श्री राम कथा की अमृत वर्षा, 25 सितंबर को योगीराज अनंत महाप्रभु के चित्रपटों का होगा विशेष पूजन

देवरिया ।बरहज,परम सिद्ध संत और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के परोक्ष नायक परमपूज्य योगीराज अनंत महाप्रभु जी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष  24 सितंबर से ले 26 सितंबर तक तीन दिवसीय भव्य कथा अमृत वर्षा एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा।यह जानकारी देते हुए परमहंसाश्रम अनंतपीठ के पीठाधीश्वर पूज्य पाद आञ्जनेय दास जी महाराज ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस दिव्य कथा का समय दो सत्रों में निर्धारित किया गया है। प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और सायं 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक दिव्य कथा की अमृत वर्षा की जाएगी। 
140 वर्ष की दीर्घायु पाने वाले महान राष्ट्रभक्त थे महाप्रभु जी:आश्रम के गौरवमयी इतिहास पर प्रकाश डालते हुए पीठाधीश्वर महाराज ने बताया कि सन 1777 में लखनऊ में जन्मे योगीराज अनंत महाप्रभु जी उच्च कोटि के आत्मज्ञानी संत होने के साथ-साथ प्रखर राष्ट्रभक्त भी थे। वे 1857 की क्रांति के अमर नायक मंगल पांडेय के परम मित्र थे और उन्होंने क्रांतिकारियों की गुप्त रूप से बड़ी मदद की थी। अंग्रेजी हुकूमत से बचते हुए वे 99 वर्ष की आयु में बरहज पधारे और यहाँ बेचू साहू' नाम के एक व्यक्ति के बिल्कुल सूख चुके बाग को अपनी तपस्थली बनाया । सूखे बाग को अपने तपोबल से हरा-भरा कर दिया। लगभग 40 वर्षों तक इस क्षेत्र को योग व आध्यात्म का केंद्र बनाकर 140 वर्ष की दीर्घायु में वे ब्रह्मलीन हुए।
पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास जी महाराज ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों, श्रद्धालुओं और माताओं-बहनों से अपील की है कि वे महाप्रभु जी के इस पावन जन्मोत्सव और कथा रसपान का लाभ उठाने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ समय से पधारकर पुण्य के भागी बनें। महोत्सव के द्वितीय दिन महाप्रभु जी एवं अन्य गुरु चित्रों के विशेष पूजन-अर्चन  का भी आयोजन किया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh