Politics News / राजनीतिक समाचार

बसपा महासम्मेलन में अजय जायसवाल घोसी से प्रत्याशी घोषित


चुनावी तैयारियों में जुटने का कार्यकर्ताओं से आह्वान, बापू इंटर कॉलेज मैदान में उमड़ी भारी भीड़

घोसी ।कोपागंज। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता का महासम्मेलन कोपागंज के बापू कालेज के मैदान में चुनावी तैयारियों का शंखनाद किया गया। 
मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य दिनेश चंद्रा ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन में घोसी विधानसभा क्षेत्र से अजय जायसवाल को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया गया। प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
महासम्मेलन को लेकर सुबह तड़के से ही कोपागंज और आसपास के क्षेत्रों से बसपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक बापू इंटर कॉलेज का मैदान कार्यकर्ताओं से भर गया। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह से सभा स्थल पर माहौल जोशीला बना रहा।
मुख्य अतिथि दिनेश चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। सम्मेलन में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
प्रत्याशी की घोषणा पर दिखा उत्साह
सम्मेलन के दौरान घोसी विधानसभा क्षेत्र से अजय जायसवाल के नाम की घोषणा की गई। प्रत्याशी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने तथा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, ओंकार शास्त्री, इंदल राम, सलीम अंसारी, अरशद जमाल, जितेंद्र गोयल, राजेश प्रधान, फैज आलम,समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुबह से ही कार्यकर्ताओं के पहुंचने से बापू इंटर कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में काफी चहल-पहल रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh