प्रबंधक ने छात्रा को पीटा परिजन पहुंचे कोतवाली। अभिभावक के साथ भी गाली गलौज और धमकी देने का आरोप
आजमगढ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास में स्थित निजी विद्यालय के प्रबंधक ने छात्रा को पीटा परिजन पहुंचे कोतवाली दी तहरीर अभिभावक के साथ भी गाली गलौज और धमकी देने का आरोप सुलह का प्रयास हुआ असफल मुकदमा दर्ज कराने पर अडे रहे परिजन। भरौली निवासी यदुवंश चौहान पुत्र जीत्तन चौहान ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके नाती अन्वी पुत्री ईश्वर लाल भरौली में स्थित किंग किंगडम निजी विद्यालय की छात्रा है जिसको शुक्रवार को दिन में 11:00 बजे विद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर पुत्र वासु शर्मा ने छोटी सी बच्ची को मारा पीटा इसके बाद बच्ची को अंदरूनी चोट आई है। विद्यालय पर शिकायत करने पहुंची उसकी माता अंजना और नाना यदुवंश चौहान के साथ भी प्रबंधक गाली गलौज किया और गांव में स्थित घर गिरवाने की धमकी दी तहरीर के बाद जीयनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया शनिवार की दोपहर को प्रबंधक चंद्रशेखर के पक्ष में दर्जनों की संख्या में विद्यालय के प्रबंधक पहुंचे प्रयास किया किंतु दोनों पक्षों में सुलह समझौता नहीं हो सका छात्रा अन्वी के नाना यदुवंश चौहान प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े रहे विदित हो पूर्व में भी प्रबंधक का विद्यालय की मान्यता को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी के ऊपर आरोप लगाया गया था।


























































Leave a comment