शक्ति मिशन अभियान के तहत मदरसा विद्यालय पटेल नगर बरहज में छात्राओं एवं महिलाओं को किया गया जागरूक।
देवरिया।मिशन शक्ति अभियान के तहत बरहज के पटेल नगर मदरसा विद्यालय में बरहज थाना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन आत्मनिर्भरता और सरकार द्वारा चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई।
बरहज थाने के उप निरीक्षक सर्वेश सिंह ने कहा महिलाओं एवं बेटियों सुरक्षा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए यह एक व्यापक अभियान है इसके तहत हर ग्राम पंचायत और वार्डों में महिला सशक्ति केंद्र पुलिस चौकियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिससे महिलाएं और बेटियां जागरूक हो और अपनी रक्षा और सुरक्षा तत्परता के साथ कर सके।
महिलाओं के लिए 181 हेल्पलाइन 24 घंटे आपातकालीन गैर आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए टोल फ्री नंबर को अब 112 के साथ संचालित किया जा रहा है।
शक्ति मिशन के तहत महिलाओं को जागरुक करते हुए वर्षा पाठक ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर हिंसा से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा कानूनी सहायता मनोवैज्ञानिक परामर्श शक्ति मिशन के माध्यम से दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कॉन्स्टेबल विनय तिवारी, महिला कांस्टेबल रेखा गुप्ता सहित विद्यालय की छात्राएं, शिक्षक मौजूद रहे।


























































Leave a comment