Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मृतक के परिजनों से मिले कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही हर संभव मदद का दिया आश्वासन।

देवरिया।उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नगर पंचायत भलुअनी में मृतक मनीष उर्फ मोनू सिंह के परिवार से शनिवार को सुबह उनके आवास पर मुलाकात की।  उन्होंने परिजनो से घटना की जानकारी ली परिवार को हर संभव मदद करने आश्वासन दिया। उन्होंने कहाँ कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस जघन्य अपराध से पूरा क्षेत्र आहत है।  मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा से फरार चौथे आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया। 10 सितम्बर को मनीष सिंह की चाकुओ से गोद कर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड में चार आरोपियों में से तीन आरोपी गिरफ्तार हो गये है, चौथा आरोपी अभी फरार है, पुलिस की कई टीमें चौथे आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 
वही कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। 
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष काली प्रसाद, निवर्तमान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा  संजय सिंह सैंथवार, अंगद तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रणव कुमार दूबे ब्लॉक प्रमुख भलुअनी छट्ठू यादव उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh