तेज बारिश में भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत
आजमगढ। तरवा थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में गुरुवार की रात तेज बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिरने से चारपाई पर सो रही 63 वर्षीय महिला सुदामी देवी मलबे में दब गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सुल्तानीपुर गांव निवासी फेंकू राम की पत्नी सुदामी देवी गुरुवार रात करीब 10 बजे घर में चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। बारिश के बीच अचानक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर चारपाई के ऊपर जा गिरी। दीवार और मलबे के नीचे दबने से महिला गंभीर रूप से फंस गईं।
दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


























































Leave a comment