Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिक्षक सम्मान समारोह में 10 शिक्षकों और 367 छात्रों को मिला सम्मान

देवरिया बरहज। उदय टेक्निकल शिक्षण संस्थान की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय प्रतियोगिता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 शिक्षकों तथा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 367 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल रहीं। समारोह में बीआरडी डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. आदित्य नारायण गुप्ता, संजीव तिवारी, प्रवीण दूबे, अजय कुमार, महेश कुमार, चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा, आंचल भारती, प्रियंका सोनकर, अमित मिश्रा, सलोनी जायसवाल व मुकेश जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को ए, बी और सी ग्रेड में सम्मानित किया गया। ए ग्रेड में खुशी शर्मा, श्वेता यादव, आदित्य वर्मा, रितेश कुमार और प्रमोद निषाद को सम्मान मिला। बी ग्रेड में श्वेता सिंह, पूजा गुप्ता, आकाश सोनकर, आदित्य मिश्रा, स्नेहा सिंह, नीलम विश्वकर्मा, रजीत चौहान, अमन मद्देशिया और अमित यादव को सम्मानित किया गया। वहीं सी ग्रेड में अमन यादव, काजल मल, रानी बहाने और पूजा यादव को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया।
संस्था के प्रबंधक प्रमोद विश्वकर्मा एवं रीना विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में सम्मान प्राप्त करने को लेकर उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh