Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मत्स्य विभाग ने कैम्प लगाकर योजनाओं की दी जानकारी

 देवरिया जिलाधिकारी के निर्देश पर मत्स्य विभाग की ओर से ग्रामसभा करमाजीतपुर, विकासखंड गौरी बाजार और ग्रामसभा तिवाई, विकासखंड बैतालपुर में कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में मत्स्य पालकों, मत्स्य विक्रेताओं एवं मछुआ समुदाय के लोगों को शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी गई।
          मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, देवरिया रेवती रमन चौधरी ने बताया कि ग्रामसभा करमाजीतपुर में मत्स्य निरीक्षक कुलदीप सक्सेना की ओर से आयोजित कैम्प में संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, समिति के सदस्य, बैंक प्रतिनिधि एवं सीएससी संचालक मौजूद रहे। कैम्प में 57 मत्स्य पालकों एवं मछुआ समुदाय के लोगों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। साथ ही मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के संबंध में जानकारी दी गई।
           इसी क्रम में ग्रामसभा तिवाई, विकासखंड बैतालपुर में मत्स्य निरीक्षक रितेश शाही की ओर से कैम्प लगाया गया। इसमें 32 मत्स्य पालकों एवं मछुआ समुदाय के लोगों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया तथा मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के संबंध में जानकारी दी गई।
          उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 20 से 27 सितंबर 2026 तक प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत छह परियोजनाओं के लिए पोर्टल खोला गया है। इनमें खारे जल में मत्स्य पालन के लिए तालाब निर्माण, रियरिंग फिश यूनिट निर्माण, मध्याकार आरएएस, बैकयार्ड आरएएस तथा आजीविका के लिए पोषण संबंधी सहायता सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। अधिक से अधिक पात्र मत्स्य पालकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विभाग की ओर से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh