Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आशीर्वाद का दीपक जलाकर प्रधानमंत्री का मनाया गया जन्मदिन

देवरिया भलुअनी। स्थानीय नगर पंचायत कस्बे में  बृहस्पतिवार की देर शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन आशीर्वाद का दीपक जलाकर पूरे धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत के सभी वार्डो में भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने अपने निवास स्थानो पर व अन्य सार्वजनिक स्थानो पर आशीर्वाद रुपी दीये जलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। शिवमंदिर प्रांगण में नगर पंचायत के विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष प्रणव कुमार दूबे, पूर्व भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र सागर, मनोनीत सभासद पवन सिंह, दिनेश गुप्ता, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने आशीर्वाद के दीये जलाकर धूमधाम से प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। वही क्षेत्र के गडेर चौराहे पर क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका के नेतृत्व में ग्रामप्रधान योगेश्वर शाही व अन्य ग्रामवासियों ने पंचायत भवन पर आशीर्वाद का दीपक जलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। बारीपुर धाम मंदिर पर जुटे सैकडो की संख्या में श्रद्धालुओ और भाजपा कार्यकर्ताओ ने आशीर्वाद का दीपक जलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। बारीपुर धाम के महंत गोपाल दास ने आशीर्वाद के दीया कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित की। बारीपुर धाम मंदिर प्रांगण में महंत गोपाल दास का भी जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। हजारों की संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओ ने महंत गोपाल दास को अपनी शुभकामनायें दिया। विधायक दीपक मिश्र शाका, देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, राजकुमार गुप्ता, अक्षय गुप्ता, सुनील जायसवाल सहित सैकडो कार्यकर्ताओ ने अपनी शुभकामनायें दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh