Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सोनू घाट इंटर कॉलेज के प्रांगण में होगी ऐतिहासिक जनसभा।

देवरिया।सोहेलदेव भारतीय समाजपार्टी देवरिया के तत्वावधान में आयोजित विशाल जनसभा जनता इंटर कालेज सोनूघाट के प्रांगण में रविवार को दिन में 11 बजे से होगा, जिसमें पूरे जिले से करीब 15 हजार की भींड और पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होगे। यह बैठक देवरिया जनपद में पार्टी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। यह बाते एक भेटवार्ता में सुभासपा के पूर्व जिला प्रमुख महासचिव, पूर्व प्रभारी विधानसभा क्षेत्र बरहज चंद्रशेखर राजभर गुड्डू ने कही। उन्होंने बताया कि उप्र सरकार के पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ व हज विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का यह दौरा देवरिया जिले को और ऊर्जावान बनायेगा। पार्टी कार्यकर्ता गांव गांव घूम कर संगठन को मजबूत करने के साथ साथ आयोजित विशाल जनसभा के लिए लोगो को आमंत्रित भी कर रहे है। कैबिनेट मंत्री के जनपद के दौरे से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों और राजभर समाज के लोगो से अधिक से अधिक संख्या में इस जनसभा में शामिल होने की अपील की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh