Latest News / ताज़ातरीन खबरें

"विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047" भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

देवरिया।बाबा राघव दास भगवान दास स्नाकोत्तर महाविद्यालय में मेरे सपनों का भारत एवं उत्तर प्रदेश कार्यक्रम के तहत शनिवार को "विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047" शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बाबा राघव दास सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आज की प्राचार्या डॉ दर्शना श्रीवास्तव ने तथा संयोजन डॉ राकेश कुमार सिंह ने किया। महाविद्याय के डॉ संजीव कुमार , श्री अजय बहादुर असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य तथा श्रीमति कंचन तिवारी असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी ने भाषण प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान किया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत को बताने की कोशिश की। उन्होंने भारत को विकसित बनाने वाले विभिन्न आयामों पर भाषण के दौरान प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने इस बात पर भी जोर डाला कि 2047 तक भारत को यदि विकास राष्ट्र बनाना है तो उसका रास्ता उत्तर प्रदेश को विकसित करके ही जाता है। 
 भाषण प्रतियोगिता में छात्रा पारुल गुप्ता, माही बारी, राजित सिंह, नंदजा तिवारी, पूजा आदि ने भाषण दिया तथा अन्य छात्र छात्राओं ने उनका सभागार में उपस्थित होकर उत्साहवर्धन किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh