Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्री राम जानकी मंदिर जयनगर गौरा में 22 फरवरी से होगा श्री विष्णु महायज्ञ , आज दिन शनिवार को हुआ ध्वज पूजन एवं स्थापना।

देवरिया।श्री राम जानकी मंदिर गौरा जयनगर बरहज में आज यज्ञ के निमित्त ध्वज पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
 यज्ञ 22 फरवरी 2027 से प्रारंभ होकर 2 मार्च 2027 तक चलेगा। 
ध्वज पूजन के कार्यक्रम में आचार्य  नारायण शुक्ला, संजय मिश्रा, पप्पू पांडे ,पंडितभ मुकेश ,अरविंद पांडे ,हर्षित,  निलांबुज आदि आचार्य गणों द्वारा पूरे विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रों के बीच  यज्ञ के लिए ध्वज पूजन संपन्न कराया मुख्य अजमान राजेंद्र जायसवाल दुर्गा देवी ने पूजन  किया ।
राम जानकी मंदिर के पीठाधीश्वर अखिलेश शुक्ला ने बताया कि श्री विष्णु महायज्ञ 22 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक चलेगा इस कार्यक्रम में कथा प्रवचन भी निरंतर नौ दिनों तक चलता रहेगा।
 कार्यक्रम के इस शुभ अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिरुद्ध मिश्रा, भाजपा विधायक सुरेंद्र चौरसिया, बरहज विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल रामचंद जायसवाल ,शंभूजयसवाल ,
मनोज जायसवाल, राकेश दीक्षित,  अमृता तिवारी, कटेश्वर प्रसाद, शंकर सोनकर, अरविंद जायसवाल, अरविंद जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बरहज वीरेंद्र गुप्ता, रामेश्वर यादव, क्षेत्र की जनता सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामाज्ञा मिश्रा ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh