Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: घर का ताला तोड़कर 20 कुंतल गेहूं चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 4.35 कुंतल गेहूं बरामद

आजमगढ़। रौनापार थाना पुलिस ने घर का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का 4 कुंतल 35 किलो गेहूं और 250 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, वादी स्वामीनाथ दूबे निवासी आराजी अजगरा मगर्वी ने 7 सितंबर की रात अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर 20 कुंतल गेहूं, 2 कुंतल सरसों, बर्तन और टिल्लू पंप चोरी किए जाने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर रौनापार थाने में मु0अ0सं0 269/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस के अनुसार घटना में जनार्दन साहनी, आदित्य साहनी और सुरेंद्र के नाम सामने आए। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
इसी क्रम में रविवार सुबह करीब 8:30 बजे उपनिरीक्षक मधुसूदन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जनार्दन साहनी (26) पुत्र जंगी साहनी निवासी देवारा गरीब दूबे को सोनू की मड़ई के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 कुंतल 35 किलो चोरी का गेहूं और 250 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है और चोरी गए अन्य सामान की बरामदगी के लिए भी जांच की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh