जीआरपी भटनी में पुलिस उपाधीक्षक की दस्तक शस्त्रों से लेकर अभिलेखों तक खंगाली व्यवस्था
देवरिया। जीआरपी भटनी थाने में सोमवार को उस समय हलचल बढ़ गई, जब क्षेत्राधिकारी बलिया जीआरपी गोरखपुर अनुभाग की पुलिस उपाधीक्षक सवी रतन गौतम अर्धवार्षिक निरीक्षण के लिए थाने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस उपाधीक्षक ने थाने में मौजूद शस्त्रों की जांच की। शस्त्रों की स्थिति और रखरखाव के साथ संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया। इसके अलावा मालखाने और रसोईघर का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अपराध से संबंधित अभिलेख, सशस्त्र संबंधी रिकॉर्ड तथा चोरी हुए मोबाइल फोन से जुड़े मामलों का लेखा-जोखा भी खंगाला गया। लंबित मामलों और अभिलेखों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को रिकॉर्ड व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस उपाधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाने की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निस्तारण में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हेड कांस्टेबल यामीन, हेड कांस्टेबल श्याम बाबू सहित जीआरपी भटनी थाना प्रभारी राजेश कुमार पाण्डेय, एसआई आलोक सिंह पटेल, उपनिरीक्षक आशीष कुमार यादव, एसआई राजेश पाण्डेय, शिव कुमार कुशवाहा, हेड कांस्टेबल धर्मराज सरोज, मुंशी चंद्रशेखर समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ पुलिसकर्मियों को अभिलेखों के बेहतर रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



























































Leave a comment