Crime News / आपराधिक ख़बरे

छह साल से लापता युवती बिलरियागंज बाजार से बरामद

एएचटीयू टीम ने मुंबई से आजमगढ़ पहुंची युवती को सकुशल किया बरामद, परिजनों को दी सूचना

बिलरियागंज/आजमगढ़। थाना बिलरियागंज पुलिस एवं एएचटीयू आजमगढ़ की टीम ने करीब छह वर्ष से लापता चल रही युवती को बिलरियागंज बाजार से सकुशल बरामद कर लिया। युवती के बरामद होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 6 मई 2019 को युवती स्कूल जाने के बाद वापस घर नहीं लौटी थी। इस संबंध में थाना बिलरियागंज में मुकदमा अपराध संख्या 213/21, धारा 366, 504 व 507 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना एएचटीयू आजमगढ़ द्वारा की जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को एएचटीयू के निरीक्षक निहार नन्दन कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त मामले से संबंधित युवती मुंबई से आजमगढ़ आई है और इस समय बिलरियागंज बाजार में मौजूद है। सूचना पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिलरियागंज कस्बे से करीब 09:10 बजे युवती को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

बरामद करने वाली टीम में निरीक्षक निहार नन्दन कुमार, उपनिरीक्षक अक्षयदीप कुमार, महिला आरक्षी हरिप्रिया सिंह एवं महिला आरक्षी कोमल शामिल रहीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh