Latest News / ताज़ातरीन खबरें
विवाहिता की मौत के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार
देवरिया। रुद्रपुर ,विवाहिता की मृत्यु से संबंधित मामले में रुद्रपुर पुलिस ने वांछित सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना रुद्रपुर में 14 सितंबर 2026 को मु0अ0सं0 462/26 के तहत धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।
इसी क्रम में 21 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अनिल सैनी और अभियुक्ता रागिनी देवी को उनके घर के पास से सुबह करीब 10:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



























































Leave a comment