पूर्व प्रमुख ठा0मनोज सिंह ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया एकता का संदेश
दीदारगंज -आजमगढ़ ।पूर्व प्रमुख विकास खंड मार्टीनगंज ठाकुर मनोज सिंह ने मार्टिनगंज विकास खंड क्षेत्र के महुजा मोड़ पर श्रावस्ती नरेश महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एकता का संदेश दिया तथा पिछड़े दलित समाज के लोगों का सम्मान बढ़ाने का काम किया। ठाकुर मनोज सिंह ने कहा कि मैं हमेशा पिछड़े दलितों की लड़ाई लड़ता रहा हूं। तथा उनको सम्मान तथा हक दिलाने का काम करता रहा आया हूं।सोमवार को पूर्व
प्रमुख ने अपने समर्थकों के साथ मूर्ति स्थल महुदा मोड़ पर पहुंच कर
महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तथा कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं से तथा गरीबों मजलूमों के उत्थान हेतु लड़ाई लड़ने का काम किया। उनका राष्ट्र हित में किया गया कार्य किसी भी तरह से भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर एडवोकेट शशि प्रकाश मिश्र, बाबी सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, राकेश यादव , राहुल पांडेय, सत्येंद्र मिश्रा फूलेश, दीक्षित राजभर, संतोष राजभर, देव गौड़ा,उमेश राय, अभिषेक मिश्रा बरदह, एडवोकेट बसंत कुमार, रिंकू राजभर, काका राजभर, डब्बू राजभर, संजय राजभर, शिवकुमार राजभर, रामचंद्र राजभर, रामकेश राजभर कुर्थुवा, रामप्रवेश पूर्व बीडीसी कमलेश राजभर सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।।























































Leave a comment