मोनू तिवारी बने आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्षबने,मोनूतिवारी
देवरिया। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद थाना क्षेत्र के ग्राम नोनापार निवासी मोनू कुमार तिवारी को देवरिया जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। नियुक्ति पत्र में उनसे पार्टी के उद्देश्यों के अनुरूप अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की अपेक्षा की गई है।
जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद मोनू कुमार तिवारी ने कहा कि वह अन्याय के विरुद्ध सदैव आवाज उठाते रहे हैं और भविष्य में भी आवाज उठाते रहेंगे। जनहित के लिए संघर्ष करने की जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें दी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
मोनू कुमार तिवारी के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर अमीर तिवारी, राजन तिवारी, गंगेश्वर नाथ तिवारी, सिद्धू तिवारी, टिंकू तिवारी, मुन्ना, बाबासोनू तिवारी,नागेंद्र तिवारी और अखिलेश तिवारी समेत अन्य लोगों ने बधाई दी। इस दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।



























































Leave a comment