Latest News / ताज़ातरीन खबरें

12 रबी उल अव्वल पर जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

घोसी।मऊ। 12 रबी उल अव्वल के मौके पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी और जगह-जगह आयोजित होने वाली मिलाद-ए-मुस्तफा को लेकर मंगलवार को घोसी कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजकों एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ सुरक्षा, यातायात और शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
बैठक के दौरान सीओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि जुलूस और मिलाद के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए। सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
        कोतवाल रविंद्रनाथराय ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी और विभिन्न स्थानों पर होने वाली मिलाद को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। आयोजन समितियां पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कार्यक्रम संपन्न कराएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक जानकारी प्रसारित न करने की भी अपील की।
  बैठक में जुलूस के साथ ही घोसी नगर एवं क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाली मिलाद-ए-मुस्तफा को लेकर लोगों ने भी अपनी बात रखी। लोगों ने कार्यक्रमों के स्थान, समय, भीड़, ध्वनि व्यवस्था और आने-जाने वाले रास्तों को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। आयोजकों ने कहा कि सभी कार्यक्रम आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित किए जाएंगे तथा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा।
   बैठक में जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और ध्वनि व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने सभी लोगों से मिल-जुलकर पर्व मनाने और घोसी की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने की अपील की।
   इस दौरान फिरोज अंसारी,जुल्फेकारअहमद, मेराज, राशिद रजा,खुर्शीद खान, एहतेशाम शेख, सादिक खान, जीशान, इमरान, मुस्तफा, कलीम अशरफ, गयासुद्दीन अंसारी, फखरुद्दीन, शाहिद रजा, सईद अख्तर, अब्दुल गनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh