Latest News / ताज़ातरीन खबरें

साइबर ठगी में गई ₹82 हजार की रकम बरामद, पीड़ित के खाते में कराई वापस

देवरिया बरहज। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरहज की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹82,000 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने बरहज पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।

जानकारी के अनुसार साइबर फ्रॉड से संबंधित ACKNOWLEDGEMENT NO. 23108260158691 के मामले में पीड़ित धनन्जय चौबे के बैंक खाते से साइबर ठगी के माध्यम से ₹82,000 निकाल लिए गए थे। शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना बरहज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक एवं साइबर अपराध से जुड़े माध्यमों के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम के प्रयास और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी धनराशि ₹82,000 पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बरहज विशाल कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने नागरिकों से साइबर ठगी के मामलों में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की है, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh