Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

देवरिया।सोमवार को टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजन एकत्र हुए। जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने के प्रकरण को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ टाउन हॉल से सुभाष चौक, सिविल लाइंस एवं कोतवाली रोड होते हुए थाना कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर देवरिया एवं कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र सौंप कर शिकायत दर्ज कराई गई।

जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम से संबंधित उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राष्ट्रगान के दौरान उनके मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से जाने का दृश्य कथित रूप से दिखाई दे रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर राष्ट्रगान के सम्मान एवं संवैधानिक पद की गरिमा से जुड़े गंभीर प्रश्न उठे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने वायरल वीडियो तथा घटनास्थल के उपलब्ध सीसीटीवी एवं अन्य वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों, प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज कर राष्ट्रगान के दौरान वास्तव में क्या घटनाक्रम हुआ, इसकी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि राष्ट्रगान किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसलिए इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।

प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जयदीप त्रिपाठी, सुभाष राय, अरविंद सिंह, मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी,ऋषिकेश मिश्रा,भरथ मणि, संजीव कुमार मिश्रा,सत्य प्रताप मिश्र अंशु ,रत्नेश मल्ल पिंटू, आनंद श्रीवास्तव सोनू,मिर्जा खुर्शीद , निर्मल वर्मा ,जुलेखा खातून, आलोक तिवारी,विनोद दुबे , जयप्रकाश पाल,रजनीश प्रसाद ,पन्नालाल पाठक , राशीद अंसारी, सुहेल खान, राजू खान,राजकुमार यादव ,शमशाद अली, शिव शंकर सिंह सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh