बरियापुर अम्बेडकर पार्क में लगे चौपाल कार्यक्रम में जनता के सवालों से बचते नजर आए मौजूदा विधायक
देवरिया ।विधानसभा रामपुर कारखाना क्षेत्र बरियापुर के अम्बेडकर पार्क में बीते दिन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौपाल का कार्यक्रम जो जनहित और जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान हेतु किया जाता है जहा लोग अपनी समस्या जनप्रतिनिधि और अधिकारी के बीच रखते है जिससे उनका समाधान हो सके! कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर आए थे जहां मौजूद अधिकारी सुने और समाधान कराने का आश्वासन दिए! कई लोगों का समस्या निस्तारण नहीं होने पर नाराज लोग भी आए थे जिसमें उनकी समस्याओं को दुबारा सुना गया जनता अपनी बाते वहां मौजूद विधायक सुरेंद्र चौरसिया और चेयरमैन के समक्ष भी रखे जिसका भरोसा दिलाया गया सड़क पानी बिज़ली की समस्या पर भी जोर दिया गया!
चौपाल कार्यक्रम के नेतृत्व मुख्य रूप से उपस्थित रामपुर कारखाना विधानसभा विधायक सुरेंद्र चौरसिया, चेयरमैन राजेश राजभर द्वारा किया गया!
कार्यक्रम के अंत मे वहां मौजूद कुछ लोग विधायक सुरेंद्र चौरसिया से बिज़ली की समस्या पर बात करना चाहा और वीडियो बनाने की कोशिश की इसपर विधायक द्वारा जनता के सवालों से बचते नजर आए साथ ही उन्होंने जल्दी जाने की बात की सुबह से कुछ खाए नहीं ये बात भी कही इसपर वहां जनता को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला जिससे लोग नाराज भी हुए!
























































Leave a comment