गौर कोठी में आज मेरा रेशम मेरा अभिमान अभियान के तहत शहतूत की खेती पर किसान समूह की हुई बैठक
देवरिया ।बरियारपुर,आज ग्राम पंचायत गौर कोठी के पंचायत भवन पर किसान समूह की बैठक हुई जिसमें किसानो को शहतूत की खेती करने और इसके तरीके के प्रति जागरुक किया गया जिसमें कृषि विभाग के प्रशिक्षु कर्मचारियों द्वारा किसानो को शहतूत की खेती के प्रति जागरूक किया और विधि बताया
इस अभियान में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और शहतूत के खेती के लिए उत्साहित दिखे!
ग्रामीणों ने शहतूत की खेती के लिए क्या तरीका है कैसा जमीन चाहिए क्या विधि है इसपर लोगों ने फोकस दिया और प्रश्न पूछा?
कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बहुत सही तरीके से किसानो को बताया और शहतूत की खेती करने के लिए प्रेरित किया! सरकारी अनुदान और सरकार की सुविधाएं की भी बात की गई जिससे खेती करने वाले किसानों को सरकारी लाभ मिल सके जिससे कृषकों को आसानी हो! सरकार रेशम उत्पाद के प्रति जो पहल कर रहीं है इससे सीधे लाभ किसानो को लाभ मिले
इस अवसर पर ग्रामीण उपस्थित रहे रुपा भगत, भरत गुप्ता,
सम्मुलाह अंसारी, हदीस अंसारी, जय प्रकाश गोड, शिव प्रसाद, विनोद खरवार,रामअवध कुशवाहा, राम किशुन कुशवाहा, जनार्दन गोड, आदि ग्रामीण मौजूद रहे!
























































Leave a comment