बिना मान्यता चल रहे दो विद्यालय बंद, बीईओ ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
देवरिया। शासन के निर्देश पर बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बरहज तहसील क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी बरहज राजेश कुमार यादव और नायब तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महेन में संचालित संस्कार दीप एकेडमी और कपरवार नौका टोला में संचालित जे.एस.ए. एकेडमी बिना मान्यता के चलती मिली। दोनों विद्यालयों को टीम ने मौके पर ही बंद करा दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत बिना मान्यता विद्यालय संचालित करने पर आर्थिक दंड वसूला जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई भी गैर मान्यता प्राप्त, नॉन स्कूलिंग या डमी स्कूल संचालित न किया जाए, अन्यथा पकड़े जाने पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मान्यता प्राप्त विद्यालय भी केवल उसी माध्यम और कक्षा तक संचालित किए जाएं, जितने की उन्हें मान्यता मिली है।
























































Leave a comment