गौ-हत्या पर रोक के लिए गांव-गांव चलेगा अभियान : पवन तिवारी
देवरिया।भारत से गौ-हत्या का कलंक मिटाने तथा गौ-वंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौ प्रतिष्ठा न्यास द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सनातन धर्म में गाय का विशेष महत्व है, इसलिए इस कार्य में समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।
सोमवार को बरहज में आयोजित पत्रकार वार्ता में न्यास के विधानसभा क्षेत्र राम गौधाम प्रभारी पवन तिवारी ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि गाय है तो सनातन है। सनातन और हिंदुत्व के नाम पर सरकारें तो बन गईं, लेकिन गौ-संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया गया। यही कारण है कि देश के विभिन्न हिस्सों में आज भी गौ-हत्या की घटनाएं हो रही हैं और उस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
उन्होंने बताया कि न्यास के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को गौ-पालन, गौ-सेवा और संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।
इस मौके पर मुकेश पटेल, विनय तिवारी और अनूप तिवारी मौजूद रहे।
























































Leave a comment