Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्री राम कथा के लिए निकली भव्य यात्रा संगम तट से भरा गया पवित्र जल, आज से शुरू होगी श्रीराम कथा

देवरिया।श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर रविवार की सुबह कपरवार गांव स्थित संगम तट पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे और भगवान श्रीराम के जयघोष के बीच श्रद्धालु संगम तट पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में पवित्र जल भरकर कथा स्थल के लिए प्रस्थान किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

आयोजन समिति ने बताया कि राजपुर नौकाटोला, कपरवार स्थित एक मैरेज हॉल में 2 अगस्त से 10 अगस्त तक प्रतिदिन सायं पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथाव्यास अतुल जी 'पाराशर' करेंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।

इस अवसर पर विवेक प्रताप सिंह, शाश्वत सिंह, उमेश मद्धेशिया, गुड्डू सागर, प्रहलाद गुप्ता, प्रभाकर, हरिओम, पिंटू जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, राहुल मद्धेशिया, राकेश, राहुल, अखिलेश, राजेश, कमलेश सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh