Crime News / आपराधिक ख़बरे

चोरी की सरकारी सामग्री के साथ युवक गिरफ्तार

आजमगढ़। निजामाबाद थाना पुलिस ने फरिहा स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम के स्टोर से सरकारी सामग्री चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 2 डी-ज्वाइंट और 6 सिलेंडर विद लाइनर बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी फरिहा उपनिरीक्षक चित्रांशु मिश्रा अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गंधुवई कोल्ड स्टोरेज के पास से मोनू (19) पुत्र नसीम, निवासी फरिहा, थाना निजामाबाद को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की सरकारी सामग्री बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता ने 28 जुलाई 2026 को थाना निजामाबाद में तहरीर देकर बताया था कि 26 जुलाई की शाम फरिहा स्थित जल निगम स्टोर से सिलेंडर असेंबली, सिलेंडर विद लाइनर, डी-ज्वाइंट सहित अन्य सरकारी सामग्री चोरी हो गई थी। इस मामले में थाना निजामाबाद पर मुकदमा संख्या 191/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ दी गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh