Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दूसरे मजदूर की भी मौत, मृतकों की संख्या दो हुई; दोनों परिवारों को ₹20-20 लाख की सहायता

सारंगढ़-बिलाईगढ़/श्रीनगर, 2 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों पर हुए आतंकी हमले में घायल भूपेंद्र कुमार भैना (28) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के मजदूरों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। इससे पहले सक्ति जिले के दीपक रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के छुईहा गांव के निवासी थे। आर्थिक तंगी के कारण वह करीब छह महीने पहले अपनी पत्नी के साथ जम्मू-कश्मीर मजदूरी करने गए थे। दोनों ईंट-भट्ठे पर काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। शुक्रवार शाम आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर पहुंचकर मजदूरों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों का दावा है कि हमलावरों ने गोली चलाने से पहले मजदूरों से उनकी पहचान, जाति और धर्म के बारे में पूछताछ की थी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

मृतक के परिवार में बुजुर्ग दादी, छोटी बहन, पत्नी और करीब दो वर्ष का एक मासूम बच्चा है। माता-पिता रोजी-रोटी के लिए हिमाचल प्रदेश में मजदूरी कर रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को ₹20-20 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ₹10 लाख की अनुग्रह राशि तथा जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त राहत देने की घोषणा की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh