Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मंदिर समिति तथा मेला समिति के साथ उप जिलाधिकारी बलराम गुप्ता ने की बैठक ,  तहसीलदार को बनाया मेला अधिकारी

दीदारगंज -आजमगढ़ । मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर चितारा महमूदपुर के परिसर में उप जिलाधिकारी ने मेला समिति ,मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारी देने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 पूरे मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी जिसकी निगरानी के लिए खुद उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज भी अपनी मोबाइल से जानकारी लेकर के हिदायत देंगे ।

मेला अधिकारी के रूप में तहसीलदार मार्टिनगंज अंजू यादव को नियुक्त किया गया है जो पूरे सावन मास में इस मंदिर की देखरेख और मेला प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगी वहीं दुकानदारों को आई कार्ड बनवा कर दिया गया है और जो भी दुकानदार अपनी दुकान लगाएगा उसे आई कार्ड पहनना अनिवार्य होगा ।

400 के करीब दुकानदारों को यह आई कार्ड बनाकर दिया गया है जो दुकानदार गैस पर काम कर अपनी दुकान लगाएंगे उन्हें अपने दुकान में पानी और बालू रखना अनिवार्य होगा । जो भी मेला के समय अफवाह फैलाएगा मोबाइल रील बनाकर के अव्यवस्था पैदा करते हुए या किसी भी ऐसी गतिविधि में पकड़ा जाएगा।

उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

मंदिर समिति के 35 वालंटियर इस कार्य को पूरी तरह से अपने निगरानी में रखेंगे 10 सफाई कर्मी प्रतिदिन की ड्यूटी लगाई गई है जो साफ सफाई का जिम्मा संभालेंगे वहीं मेला प्रशासन और मेला समिति को कोई समस्या ना हो उसके लिए । पुलिस प्रशासन मार्टिनगंज की तरफ से आने वाली गाड़ियों को अंबेडकर चौराहा तक ही आने दिया जाएगा वहीं से इन्हें पार्किंग कर दिया जाएगा ।

वहीं खेतासराय जौनपुर की तरफ से आने वाली गाड़ियों को कुशवां बाजार से पहले ही उन्हें पार्क कराया जाएगा वहां से सभी श्रद्धालु पैदल ही मंदिर तक जल चढ़ाने के लिए आएंगे ।

मंदिर प्रशासन द्वारा मंदिर के परिसर में जल चढ़ाने के बाद इच्छुक श्रद्धालुओं और कांवरियों को भंडारे और पानी पीने की व्यवस्था रहेगी जो भी इच्छुक श्रद्धालु चाहेगा वह भंडारे में सम्मिलित हो सकता है वही इस संबंध में उप जिलाधिकारी बलराम गुप्ता ने कहा कि पूरे सावन महीने में प्राचीन शिव मंदिर पर सब की ड्यूटी फिक्स कर दी गई है और बधवा महादेव मंदिर के लिए नायब तहसीलदार अरुण कौल की ड्यूटी लगाई गई है इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद यादव, अमित यादव, महेंद्र यादव, राजेश सिंह, सोनू राजभर, आदित्य श्रीवास्तव, मूलचंद यादव ,सैकड़ो की संख्या में मेला समिति और मंदिर समिति के सदस्य मौजूद थे।।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh