Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सीआरओ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 82 शिकायतें प्राप्त, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

 घोसी।मऊ। तहसील घोसी सभागार में शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 82 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह, तहसीलदार अनीश सिंह ने भी लोगों की समस्याओं को सुना।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 46, पुलिस विभाग की 25, विकास विभाग की 9, नगर पंचायत की 1 तथा अन्य विभाग की 1 शिकायत शामिल रही।
   मुख्यराजस्वअधिकारी दिनेश मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि जो भी जन शिकायतें प्राप्त हुई है उनकी गुणदोष के आधार पर मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को सूचित कर निस्तारण करे। साथ ही अपनी आख्या स्पष्ट रूप से भेजे।
चीउटीडाढ़ निवासी बृजेश कुमार ने शिकायत किया कि मेरे सहखातेदार विनोद कुमार मेरे हिस्से की सड़क किनारे के भूमि को छल से बेचना चाहते है। ऐसा करने से रोका जाय। बारईपारपनईल निवासी श्रीप्रकाश यादव ने शिकायत किया कि मेरे बगल के वीरेन्द्र यादव के बीच रास्ते आदि के विवाद को लेकर 14मई025 को दोनों पक्षों में आपसी सहमति से थाना में समझौता हुआ था। अब हमारे बगल के वीरेन्द्र यादव पुनः विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। जमालपुरविक्कमपुर निवासी अली अहमद ने शिकायत किया कि गाँव के मो शरीफ, अब्दुल सत्तार आदि गांव स्थित खाद गढ्ढा, नवीन परती पर अतिक्रमण कर कब्जा कर रहे हैं। जिससे गांव की अपूर्णीय क्षति हो रही है। पट्टीमोहम्मद निवासी महेंद्र ने शिकायत किया कि मेरा बिजली कनेक्शन पहले डेढ़ केवी का था जिसे बिना मेरी जानकारी के दूना कर दिया गया। जिससे बिजली बिल ज्यादा आरही है।
समाधान दिवस में एसडीएम अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार अनीश सिंह, नायब तहसीलदार घोसी अभिषेक वर्मा तथा नायबतहसीलदार दोहरीघाट अमरनाथयादव ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
  इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक पारसनाथ, परशुराम यादव, राजेश राम, लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय, विवेक कुमार सिंह, आशीष वर्मा, सौरभ राय, आशीष विश्वकर्मा सहित राजस्व विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh