Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खलिहान के भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर बवाल गांव में काफी संख्या में पुलिस में पुलिस बल तैनात।

देवरिया।देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत लबकनी गांव में सार्वजनिक भूमि पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बुधवार की देर शाम विवाद हो गया जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों के बीच सहमति न बनने पर गांव में काफी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

जानकारी के अनुसार दलित समाज के लोगों ने खलिहान की भूमि पर चबूतरा बनाकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया इसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कहा कि सार्वजनिक कल्याण की भूमि पर बिना प्रशासनिक अनुमति के प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती उनका कहना था कि प्रतिमा को आबादी क्षेत्र अथवा किसी पार्क में विधिवत हनुमत लेकर स्थापित किया जाए। 

विवाद बढ़ने पर दलित समाज की महिलाओं और पुरुष प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए सूचना पाकर गौरी बाजार के प्रभारी अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे बाद में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर ‌तथा राजस्व विभाग की टीम ने भी दोनों पक्षों से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया और लेकिन कोई भी पक्ष अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ।

संवेदनशील स्थिति को देखते हुए प्रशासन में गांव में अन्य स्थानों की पुलिस तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति एवं सांभर बनाए रखने की अपील की है प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में हालात सामान्य है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है राजस्व अभिलेख भूमि की वास्तविक स्थिति तथा प्रतिमा स्थापना के संबंधित नियमों के आधार पर जांच पूरी होने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh