Crime News / आपराधिक ख़बरे

पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला, दो की हालत गंभीर, 5 नामजद समेत अज्ञात पर केस दर्ज

देवरिया।बरहज। राम जानकी मार्ग पर बलुआ छापर बाईपास के समीप गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य युवक को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बरहज पहुंचाया, जहां से दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घायल नावापार निवासी अभय तिवारी (19) पुत्र रमेश तिवारी और अभिषेक तिवारी पुत्र रमेश तिवारी हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को एक इंटर कॉलेज परिसर में दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई थी। इसके बाद सुलह-समझौते के लिए दोनों पक्षों को एक स्थान पर बुलाया गया था।

इसी बीच गुरुवार को जब दोनों भाई बाइक से बरहज आ रहे थे, तभी बलुआ छापर बाईपास के पास स्कॉर्पियो में सवार 10 से 12 की संख्या में हमलावर पहुंचे और बाइक में टक्कर मारकर दोनों को गिरा दिया। आरोप है कि लाठी-डंडा और असलहा लहराते हुए आरोपियों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

पीड़ित के चाचा दिनेश तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने ज्ञान तिवारी (28) पुत्र रामजी तिवारी, रामजी तिवारी पुत्र रामसनेही तिवारी निवासी तिवारीपुर, मुकुल तिवारी निवासी देईडीहा, शिवम द्विवेदी, सतधृति तिवारी समेत कुछ अज्ञात लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh