Crime News / आपराधिक ख़बरे
आजमगढ़: चंडीगढ़ से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
महाराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरा तुर्कचारा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक, जो कुछ दिन पहले चंडीगढ़ से अपने घर लौटा था, गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
























































Leave a comment