शिव भक्तों के लिए सेवा शिविर का आयोजन
देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के भागलपुर में श्रावण मास के पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और कांवरियों के लिए एक भव्य ‘विशाल भंडारा’ एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर वर्ष 1998 से निरंतर सेवा भाव के साथ संचालित होता आ रहा है और इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ लगाया गया है।
आयोजन स्वर्गीय कृष्ण कुमार जायसवाल की स्मृति में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य दूर-दूर से आने वाले कांवरियों को विश्राम, भोजन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके।
शिविर में ठंडा पेयजल, शरबत, फल, निःशुल्क भोजन एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई है। साथ ही, विश्राम स्थल, प्राथमिक चिकित्सा सहायता और सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। भागलपुर के इस कांवरिया मेले में हजारों की संख्या में लोग सरयू का जल भरने के लिए सरयू तट पर एकत्र हुए जहां पर हर साल की भांति इस वर्ष भी भागलपुर में आने को कलाकार अपने संगीत सुरों से भक्तों का मोहलिया पूरी रात डीजे के साथ लोगों ने हर्षोउल्लास के साथ पावन तट कालीचरण घाट पर जल भरा और भोर होते ही शिवालयों की तरफ शिव भक्त निकल पड़े इस अवसर पर अनेक गणमान्य समाजसेवी पहुंचकर संगीत कलाकारों एवं शिव भक्तों का हौसला बढ़ाया।
























































Leave a comment