Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसी में अवैध चमड़ा भंडारण पर नगर पंचायत की कार्रवाई, चार गोदाम सील

घोसी।मऊ। नगर पंचायत घोसी के करीमुद्दीनपुर दक्षिणी वार्ड 8 में मृत पशुओं के चमड़े के भंडारण के कारण उससे उठ रही दुर्गंध तथा संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा की गई शिकायत और समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन द्वारा एसडीएम अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर कार्यवाही की गई। 
         ईओ अनिल कुमार ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मृत पशुओं के चमड़े के भंडारण से संबंधित गतिविधियां पाए जाने पर अनीश कुरैशी, इम्तेयाज कुरैशी, शाहिद तथा शहनवाज को नोटिस जारी किया गया। साथ ही उनके गोदामों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। ईओ अनिल कुमार ने संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों की पुनरावृत्ति होने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
        अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर देना तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नगर पंचायत नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।
     कार्रवाई के दौरान कोतवाली के एसआई अशोक सिंह, एचसी अमित कुमार, कांस्टेबल प्रदीपराय तथा नगर पंचायत की टीम से विमलेशकुमार, उमेशयादव,रामशब्द,अमरेंद्र श्रीवास्तव, सुजीत,शैलेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh